प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार : तरुणेंद्र
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जवा तहसील में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार की बू आ रही है. इस पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है.
योजना के तहत ऐसे लोगों को भी लिस्ट में शामिल कर लिया गया है, जिन्हें इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए. इस संबंध में प्रशासन के पास शिकायतों का अंबार लग चुका है।
ताजा मामला तहसील जवा के ग्राम पंचायतों का है. यहां योग्य लाभार्थी को दरकिनार कर अयोग्य लोगों को लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।
इसके विरोध में किसान नेता तरुणेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत करने की बात की है तथा कलेक्टर से जाँच की मांग करने की बात कही है।
द्विवेदी ने लाभार्थियों की सूची से अयोग्य का नाम हटाकर योग्य लाभार्थियों को शामिल किए जाने की डिमांड की है।
द्विवेदी का कहना है कि आवास योजना के लिए शासन के तय मापदण्ड के विपरीत जाकर लाभार्थियों का चयन किया गया।
गौरतलब है कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार जिनका नाम सर्वें सूची 2011 में शामिल है और जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है या एक कमरे का कच्चा मकान है, को योजना के अंतर्गत पक्के आवास बनाकर दिए जाएंगे।
द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन जल्द ही भ्रस्टाचार के खिलाफ कोई खास कदम उठाये।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com