कल से राजधानी में होगा संघ के दिग्गजों का जमावड़ा
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कार्यकारी मंडल की तीन दिनी बैठक के साथ संघ की अन्य बैठकों को लेकर कल से भोपाल में आरएसए नेताओं का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। इस बैठक में देशभर के साढ़े तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा संघ के दो दर्जन से अधिक अनुषांगिक संगठनों के राष्ट्रीयस्तर के नेताओं को भी बैठक में रहने के लिए कहा गया है। संघ की बैठकों का दौर सात सितंबर से शुरू होगा। सात सितंबर को मध्यप्रदेश पर केंद्रित बैठक होने की संभावना है। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल आएंगे। उनके अलावा राष्टÑीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत कई भाजपा दिग्गज भी इन नौ दिनों में भोपाल आएंगे। बैठक शारदा विहार स्कूल में होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com