-->

Breaking News

जल्द ही महानगर बन जाएगा रीवा, इसके लिए आप सभी शहर को स्वच्छ रखने में मदद करें : मंत्री राजेंद्र शुक्ल

रीवा. सभी का सहयोग रहा तो आने वाले दिनों में रीवा महानगर की श्रेणी में आ जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाकर रखें। इसमें सभी की भागीदारी होने पर ही यह सबकुछ संभव हो पाएगा। सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। पर्यटन के क्षेत्र में मुकुंदुपर का टाइगर सफारी भी महानगर बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। अब जरूरत है तो हम सभी की सुनिश्चित भागीदारी की। यह बात सोमवार को प्रदेश के उद्योग व खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने स्वच्छ भारत मिशन की तीसरी वर्षगांठ पर स्वच्छता ही सेवा विशेष जागरूकता कार्यक्रम में कही।

मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आह्वान किया कि रीवा को स्वच्छ बनाने में वे अहम भूमिका निभाएं। सांसद जनार्दन मिश्रा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए स्वच्छता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महापौर ममता गुप्ता, कलेक्टर प्रीति मैथिल सहित अन्य लोगों ने भी उद्बोधन दिया।

अभ्युदय स्मारिका विमोचित

निगम आयुक्त सौरभ सुमन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के मापदंड बताते हुए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। स्वच्छता संबंधी चल चित्र व नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से अपने घरों-मोहल्लों आदि को साफ-सुथरा रखने और शौचालय निर्माण व उसके उपयोग के लिये प्रेरित किया गया। उद्योग मंत्री ने नगर निगम की रीवा अभ्युदय स्मारिका का विमोचन भी किया। जिसमें नगर निगम की उपलब्धियां दर्शायी गई हैं। स्वच्छता संबंधी कार्यों में योगदान देने वाले व्यक्तियों, संगठनों व खुले में शौचमुक्त पंचायतों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड और चेक अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये।

बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया सफाई

पुराने गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगी गांधी प्रतिमा में मंत्री सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया और बापू को याद करते हुए उनका भजन रघुपति राघव राजाराम भी गाया गया। शहर में एक स्वच्छता रैली कलेक्टर प्रीति मैथिल के मार्गदर्शन में निकाली गई। इस दौरान प्रदेश के उद्योग खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला और सांसद जनार्दन मिश्रा ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com