-->

Breaking News

म.प्र.स्थापना दिवस पर शासकीय भवनों पर होगी रोशनी


राजकुमार पंत
गुना, ब्यूरो :  प्रदेश के 61 वें स्थापना दिवस पर जिले के शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में आज यहां कलेक्टर श्री राजेश जैन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नियाज अहमद खान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे यह प्रयास भी करें कि नागरिक भी अपने निजी भवनों पर रोशनी करें। बैठक में जानकारी दी गई कि 1 नबंवर 2017 को स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर प्रात:काल विविध कार्यक्रम आयोजित होगें। जिनमें विभिन्न प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। सांयकालीन कार्यक्रम में संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
    
इस मौके पर जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड तथा नगरीय निकाय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन होगा और संकल्प दिलाया जाएगा। कलेक्टर ने स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com