कोयलांचल में धडल्ले से बिक रही अवैध शराब संचालित हो रही अवैध भठ्ठियां
कोयलांचल में धडल्ले से बिक रही अवैध शराब
संचालित हो रही अवैध भठ्ठियां
अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979
एक ओर जहां प्रदेष सरकार के मुखिया घोषणा करते हैं अब प्रदेष में कहीं भी नयी शराब की दुकान नही खोली जायेगी वहीं अनूपपुर जिले के बिजुरीे नगर में अधिकृत सरकारी दुकान की आड में किराना दुकान, भोजनालय, व पान ठेलों, में शराब के दुकानों का संचालन बेखौफ रुप से जारी है जिस पर स्थानीय आबकारी व पुलिस का अमला कार्यवाही करने में परहेज कर कमाई का जरिया बनाये बैठा है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा नगर में 2 विदेषी मदिरालय,व एक देषी मदिरालय बतौर ठेका पर दिये गये हैं। किन्तु शासकीय मदिरालय के आड में ठेकेदार द्वारा नगर के कोने कोने से लेकर गाॅव की शांत आबो हवा को भी मदिरामय कर दिया है। नगर से लगे गाॅव थाॅनगाॅव, भगता, लोहसरा, बहेराबाॅध, कोठी, बेलगाॅव, व लगभग सभी पंचायतों में धडल्ले से दुकान खोलकर शराब बेची जाती है।
इन जगहों में हैं अवैध दुकाने
थाॅनगाॅव में एक जायसवाल, माइन्स कालोनी में तिराहा के बगल में एक दादा,दलदल ढाबा,भगता लोहसरा, कपिलधारा डबल स्टोरी में तो हर कहीं नई दुकान संचालित है जिस पर रोक लगाना शायद किसी के बस की बात नही लगती तभी तो नगर में संचालित इन कारोबारियों के अवैध ब्यवसाय पर नकेल कसना स्थानीय पुलिस या आबकारी विभाग लाजिमी नही समझता है जिससे नगर की स्थित अप्रिय होने से इंकार नही किया जा सकता है।
कमाण्डर जीप ढोती है दिन रात शराब
नगर व आसपास जहाॅ पर भी अवैध दुकानें कथित ठेकेदार ने खुलवाया है वहां पर शराब माॅग अनुसार पहुॅचाया जाता है इसके लिए ठेकेदार ने अपने गुर्गों को एक कालरी के आला अधिकारियों से मिलता जुलता कमाण्डर जीप दे रखा है जो इस पर खुले आम अवैध शराब ले जाकर उसे गाॅव की गली से लेकर नगर के विभिन्न कथित दुकानों में पहुॅचाने का काम करते हैं। यदि आला अधिकारी चाहें तों सुबह 8 बजे समय के आसपास दौरा कर देख सायं तक इस गतिविधि को देख सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com