स्कूली छात्रा किरण को स्कूल जाने में नही होगी परेशानी
स्कूली छात्रा किरण को स्कूल जाने में नही होगी परेशानी

अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा
भारत विकास परिषद इकाई अनूपपुर द्वारा जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित स्वसहायता भवन में आयोजित 3 दिवसीय शिविर में ग्राम जमुडी से आयी 12 वर्षीय किरण सिंह ने बताया कि जब वह 3 वर्ष की थी , सडक दुर्घटना में पैर का पंजा काटना पडा, अब मैं कक्षा 7 की विद्यार्थी हूं , मुझे चलने में परेशानी होती थी। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में उन्हे कृत्रिम जूते प्रदान किये गये । अब वह पूर्व की तरह चलने लगी है । उसकी मां ने जब अपनी बेटी को अन्य बच्चों की तरह चलते देखा तो खुशी से आंखे डबडबा आयीं । उन्होने कहा कि अब मेरी बेटी को स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com