आज अंतिम दिन पंजीयन का , मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना में
मन्दसौर ( फैज़ान खान जिला संवाददाता): कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना-खरीफ 2017 के लिए किसानों का पंजीयन 15 अक्टूबर तक होगा। उन्होने जिले ऐसे सभी किसानों से (जिन्होने अब तक लाभ पाने के लिए अपना पंजीयन नहीं कराया है) अनुरोध किया है कि वे हर हाल में आज रविवार, 15 अक्टूबर को नजदीकी पंजीयन केन्द्र में जाकर अपना पंजीयन अवश्य करा ले, ताकि उन्हें इस योजना के प्रावधानों का पूरा-पूरा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री भावान्तर योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीयन 15 अक्टूबर तक होगा। इस योजना के पोर्टल पर किसान द्वारा दर्ज कराई गयी 8 प्रकार की फसलों की जानकारी किसानवार राजस्व विभाग को प्राप्त हो जायेगी। किसान द्वारा कितनी भूमि पर कौन सी फसल बोई गई है। इसका जिला कलेक्टर द्वारा राजस्व अमले से भौतिक सत्यापन कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर तक 15741 किसानों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है एवं 7534 पंजीयन फार्म सत्यापन हेतु संबंधित पंजीयन केंद्रो द्वारा फार्म संबंधित राजस्व अमले को भेजा जा चुका है। इस संदर्भ में कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जिले के सभी राजस्व अधिकारी अर्थात अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को अपने-अपने तय लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन करा चुके किसानो के फार्म्स का सत्यापन कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि किसान पंजीयन में वृद्धि करने के लिये किसानों को प्रेरित करें एवं जल्द से जल्द किसान पंजीयन फार्म का शतप्रतिशत सत्यापन पूर्ण करायों।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com