-->

Breaking News

दुकानविहीन ग्राम पंचायतों में खुलेंगी शासकीय उचित मूल्य की दुकानें 


नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु करना होगा ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर तक www.food.mp.gov.in पर करें

मन्दसौर ( फैज़ान खान जिला संवाददाता):  | राज्य सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकानें खोले जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। मंदसौर जिले में ऐसी कुल 97 दुकानविहीन ग्राम पंचायतें हैं, जहां सरकार के नये निर्देशों के अनुरूप अब नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानें खोली जायेंगी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के मंदसौर विकासखण्ड में 21, मल्हारगढ में 09, सीतामऊ में 22, गरोठ में 28 और भानपुरा विकासखण्ड में 17 उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों के नामों की सूची खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाईट www.food.mp.gov.in पर प्रदर्शित कर दी गई है। नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु आवेदन करने का प्रारूप एवं विस्तृत निर्देशों की प्रति विभाग की वेबसाईट एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती हैं। इच्छुक पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन 25 अक्टूबर तक विभाग की वेबसाईट www.food.mp.gov.in पर कर सकते हैं। समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अंतिम सूची जारी की जायेगी। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश एवं शर्ते संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के कार्यालय से ले सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com