-->

Breaking News

दिवाली गिफ्ट : सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया वैट

भोपाल: केंद्र सरकार से राज्यों की अपील के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत देने के लिए वैट की दरें कम कर दी थीं, अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी उनका अनुसरण करते हुए वैट में कटौती कर दी है| महंगे पेट्रोल डीजल से प्रदेश की जनता परेशान थी और लम्बे समय से वैट कम करने की मांग चल रही थी| सरकार ने आज प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है| पेट्रोल पर 3 प्रतिशत और डीजल पर 5 प्रतिशत वैट कम किया है|

सीएम हाउस में वित्तमंत्री जयंत मलैया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है| दिवाली से पहले जनता को तोहफा देने का संकेत वित्त मंत्री और शिवराज सिंह दे चुके थे| आज बैठक में यह फैसला लिया गया है| वैट कम करने पर सहमति बनी है| सरकार ने  पेट्रोल पर 3 प्रतिशत और डीजल पर 5 प्रतिशत वैट कम किया है| पेट्रोल 1 रुपए 70 पैसे सस्ता किया, वही डीजल 4 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया है। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बताया वैट कम करने से राजस्व को सालाना  2000 करोड़ का नुकसान होगा| मध्य प्रदेश में अभी पेट्रोल पर 31 प्रतिशत वैट लगता है, कटौती के बाद यह 28 प्रतिशत हो जाएगा।  जबकि डीजल पर अभी 27 प्रतिशत वैट लगता है अब यह 22 प्रतिशत हो जाएगा| भोपाल में अब पेट्रोल की कीमत 73 . 13 रुपए होगी, डीजल की कीमत 59.39 रुपए होगी। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

सरकार पर था दवाब, दिवाली पर दिया तोहफा

प्रदेश में चौतरफा दबाव के चलते सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों को लेकर कटघरे में हैं। मध्यप्रदेश में सरकार डीजल और पेट्रोल पर अलग से टैक्स वसूल रही है। इस वजह से यहां अन्य राज्यों की तुलना में डीजल और पेट्रोल करीब 5 रूपये प्रति लीटर महंगा है। प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों से वैट दर कम करने की अपील के बाद बीजेपी शासित राज्यों द्वारा इस दिशा में शुरूआत की गयी है। इसलिए शिवराज सिंह के लिये भी दर कम करना मजबूरी बन गई थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com