-->

Breaking News

युवा संसद में चले तर्कों के तीर, विपक्ष ने घेरा सत्तापक्ष को आईजीएनटीयू में आदर्श संसद की कार्यवाही को प्रदर्शित किया छात्रों ने

युवा संसद में चले तर्कों के तीर,

विपक्ष ने घेरा सत्तापक्ष को

आईजीएनटीयू में आदर्श संसद की कार्यवाही को प्रदर्शित किया छात्रों ने

अमरकटंक /प्रदीप मिश्रा  -8770089979

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित की जा रही 14वीं युवा संसद प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में युवा संसद आयोजित की गई। इसमें विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर तर्कों के तीर चलाते हुए छात्रों ने स्वस्थ चर्चा की और आदर्श संसद की परिकल्पना को साकार रूप दिया। संसद के अनुरूप मंच को लोकसभा के परिदृश्य के अनुसार सजाया गया था। एक तरफ पक्ष था तो दूसरी तरफ विपक्ष। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरना चाह रहा था तो सत्तापक्ष तथ्यों के साथ खुद को बचाते हुए विपक्ष पर पलटवार की कोशिश कर रहा था। दोनों पक्षों की चर्चा को लोकसभा अध्यक्ष के रूप में निशिथा जायसवाल संतुलित करने का प्रयास कर रही थी। विपक्ष की नेता के रूप में गंगा मिश्रा की अगुआई में विपक्ष ने रोहिंग्या मुस्लिमों, कश्मीर मुद्दे, चीन-पाकिस्तान संबंधों, प्राकृतिक आपदा, असम में जनजातीय मुद्दे, मुद्राविहीन समाज और किसानों के जमीन अधिग्रहण संबंधी मुद्दों को उठाया। विशेष ध्यानाकर्षण मुद्दों के रूप में रेल दुर्घटनाओं और अनाधिकृत रेत उत्खन्न मुद्दों पर सत्तापक्ष से जवाब मांगे गए। इन सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री (अनुराग मिश्रा) के नेतृत्व में विभिन्न मंत्रियों ने सरकार का पक्ष रखते हुए सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में बताया। युवा संसद में पर्यवेक्षक के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. प्रताप मयंक ने भाग लिया। कार्यक्रम का निर्देशन प्रो. नरोत्तम गान ने किया। इसमें 50 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. आलोक श्रोत्रिय और प्रो. किशोर गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com