पुरानी रंजिश के चलते युवक पर प्राण घातक हमला
जवा : पुरानी रंजिश के चलते त्योंथर से वापस जवा की ओर आ रहे 21 वर्षीय युवक संदीप कुमार तिवारी की मोटरसाइकल रोंक कर ग्राम कनपुरा के पास थाना जवा अंतर्गत प्राणघातक हमला किया गया।गाँव वाले के दौड़ने पर हमलावर मरणासन्न हालत में छोंड़कर भागे।ग्रामीणों ने 100 नंबर डालय कर पुलिस बुलाया ।मौके पर पुलिस पहुँचकर घायल को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार उपरांत गंभीर चोटों के कारण समुचित उपचार हेतु डांक्टर ने रीवा मेडिकल भेजा ।
आहत संदीप कुमार तिवारी पिता मुनीस तिवारी निवासी ग्राम गहिलवार थाना पनवार का हमलावर आरोपी दिनेश मिश्रा निवासी गहिलवार के बीच लम्बे समय से रंजिश बताई जाती है।आहत संदीप अपने रिश्ते के नाना के साथ अपनी मोटरसाइकल से त्योंथर से जवा की ओर आ रहे थे। जब कनपुरा गाँव के पास पहुँचे की पीछा कर रहे दिनेश मिश्रा के साथी पल्सर मोटरसाइकल सवारों ने आगे से संदीप की मोटरसाइकल रोंकी ।तब तक दिनेश अन्य साथियों के साथ घेर लिया।संदीप जब तक समझ पाता अचानक हमलावर मारने लगे।सड़क के बाहर ले जाकर पत्थरों लात घूंसों से मारने लगे।आरोपी दिनेश ने संदीप के सिर पर भारी पत्थर पटककर मारा जिससे सिर फट गया ।संदीप के शरीर में आन्तरिक चोटें भी गंभीर नजर आती हैं ।सिर में गहरे घाव पर 14 टांके लगे।संदीप की हालत नाजुक देख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवा से रीवा रेफर किया गया ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com