-->

Breaking News

धूमधाम से संपन्न हुआ नवरात्रि व विजयादषमी का पर्व

धूमधाम से संपन्न हुआ नवरात्रि व विजयादषमी का पर्व

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979जिले में नवरात्रि व विजयादषमी का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि का नव दिन देवी माॅ के भक्तों के लिए खास रहा भक्तों ने माॅ का जोत जलाकर अपने अपने घरों में दरबार सजाया नवरात्रि के नौवे दिन कन्या भोजन करा माॅ के उपासकों ने अपना उपवास तोडा और नंगे पैर चलकर कोने कोने में जाकर माॅ के दर्षन किए अनूपपुर के सामतपुर, इन्दिरा चौक, स्टेट बैंक चौराहा के पास माॅ के भक्तों के लिए विषेष झांकियां तैयार की गई वहीं इन्दिरा चौंक का जीवांत झांकी ने लोगो का मन मोहा अनूपपुर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित गरवा नृत्य में माॅ के भक्तों ने हिस्सा लेकर अपने आप को धन्य किया अनूपपुर बूढी माई मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया तो वहीं नवरात्रि के नव दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा जिले से लगे कोयलांचल नगरी में अलग अलग झांकी प्रदर्षन कराया गया बरगवां अमलाई में युवा जागृति मंच बापू चौक में बाहूबली 2 के तर्ज पर झांकी सजा भक्तों का मन मोह लिया गांधी नगर बरगवां में ढोलक के आकार में सजा हुआ माई का दरबार भी अच्छा रहा जहां भक्तों ने हाजरी लगाई बरगवां वार्ड न. 3 में समिति द्वारा नव दिन तक विषेष पूजा के साथ गरवे का आयोजन कराया गया जिसमें छोटे बडे सभी गरवा नृत्य करते दिखाई दिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति द्वारा सप्तमी के दिन काली माॅ की झांकी निकाली गई व काली पूजा व काली नृत्य भी हुआ कोयलांचल के कोतमा जमुना बदरा में अलग झांकी प्रदर्षित कर प्रतियोगिता भी रखी गई। 


 

 

 

 

 

असत्य पर हुई सत्य की विजय

 असत्य पर सत्य की जीत की संदेष को लेकर विजया दषमी का पर्व मनाया जाता है रामलीला के पष्चात रावण दहन का आयोजन एवं असत्य पर सत्य की जीत का यह संदेष देते हुए बुराईयों का त्याग कर लोग अच्छाई अपनाते है जिले के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में रावण का दहन किया गया वहीं संगीत के समा से पूरा अनूपपुर खुषनुमा हुआ कोयलांचल के जमुना कोतमा अमलाई बरगवां गांधीनगर विवेकनगर में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया ।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com