-->

Breaking News

राहत : अब किसानों की दो माह की कटेगी बिजली रसीद


राजकुमार पंत
अशोकनगर। पानी के अभाव में  जिले को मुख्यमंत्री द्वारा सूखा ग्रस्त घोषित कर देने के बाद अब किसानों के लिए राहत देने के लिये एक और प्रयास किये गये हैं। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अनिल रघुवंशी कुकरेटा द्वारा बताया गया है कि, किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन द्वारा अशोकनगर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है और जल का स्तर कम है जो किसान अपने निजी जल संसाधनों से सिंचाई करेंगे उन किसानों का जल  संसाधन लगभग 2 महीने में जल रहित हो जायेगा इस हेतु किसान मोर्चा अध्यक्ष ने मंत्री जी से आग्रह किया कि किसानों की अस्थाई पंप की रसीद जो कि बिजली कंपनी द्वारा 3 माह की बनाई जा रही है वह रसीद  3 महीने की जगह 2 महीने की काटी जाए इस पर माननीय मंत्री महोदय ने आश्वासन दिया है कि किसान अभी 3 महीने की ही रसीद कटवा लें, पर अगर जिन किसानों का जल संसाधन( कुआ ट्यूबबेल या निजी तालाब) 2 महीने ही चलता है और वह एक आवेदन देकर यह सूचना बिजली विभाग को देते हैं कि  उनका जल संसाधन अब जल रहित हो गया है और उनको दिया गया अस्थाई कनेक्शन काट दिया जाए तो ऐसे किसानों को एक महीने की राशि बिजली कंपनी द्वारा वापस की जाएगी। अत: किसानों से आग्रह किया जाता है कि वह चिंतित ना हो यदि उनका संसाधन दो माह चलने लायक है तो भी वह अपना अस्थाई बिजली कनेक्शन 3 महीने का ले लें और जल संसाधन सूखने पर आवेदन देने पर 1 माह की राशि बिजली कंपनी द्वारा आपको वापस कर दी जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com