-->

Breaking News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन 01 से 03 नवम्बवर तक जिला स्तर पर मुख्य समारोह संजय स्टेडियम में होगा


राजकुमार पंत
अशोकनगर : मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन 01 नवम्बर से 03 नवम्बर 2017 (तीन दिवसीय) को जिले में गरिमामय पूर्वक  मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय संजय स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहरण  किया जायेगा। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जायेगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएगें। उक्ता शय की जानकारी कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रे ट सभाकक्ष में आयोजित मध्यकप्रदेश स्थाएपना दिवस के आयोजन संबंधी बैठक के दौरान दी। बैठक में अपर कलेक्टार श्री ए.के.चांदिल, अतिरिक्तो मुख्य् कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल सिंह तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिला, विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय स्तर पर होंगे कार्यक्रम
तीन दिवसीय मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 01 नवम्बर से 03 नवम्बशर 2017 को जिला स्तर, विकासखण्ड/तहसील स्तर एवं नगरीय निकाय स्त्र पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रथम दिवस 01 नवम्बरर को प्रात: ध्वकजारोहण, मुख्यथमंत्री का संदेश वाचन तथा सांस्कृ0तिक कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्याालय पर संजय स्टे डियम में होगा। इसी दिन रात्रि 09 बजे से स्थायनीय सुभाषगंज रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेआलन का आयोजन किया जायेगा। द्वतीय दिवस 02 नवम्बर को महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम तथा तृतीय दिवस 03 नवम्बमर को युवा उत्सशव तथा कृषि युवा वर्ग पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

विद्युत साज-सज्जाि होगी
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य् में सभी आमजन की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने एक नवम्बर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह को जनता के उत्सव को रूप में मनाने के निर्देश दिये है। उसी दिन शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी भवनों में भी रोशनी करने के लिये जनता को प्रेरित किया जाये। इसमें सभी लोग उत्साहपूर्वक भाग लें।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी एवं शहीद सैनिकों के परिवारों तथा पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com