-->

Breaking News

न्याय के मंदिर में बंधी रिश्तों की डोर

न्याय के मंदिर में बंधी रिश्तों की डोर

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा 

लोक अदालत की चैखट पर टूटते रिश्ते की डोर बंधी तो वहीं कई पुराने मामले मन मुटाव को दूर कर राजीनामे के साथ समाप्त हुए। दूर-दूर से आए पक्षकार अदालत से न केवल न्याय लेकर लौटे बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान थी। संतोष एवं शालिनी के लिए लोक अदालत वरदान साबित हुई। एक वर्ष से अलग-अलग रहने वाले भालूमाड़ा के दंपती संतोष और शालिनी का घर फिर बस गया। सारे गिले-शिकवे भुलाकर दोनों ने एक साथ सामंजस्य के साथ रहने का निर्णय लिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.के. नायक के खण्डपीठ में यह प्रकरण एडवोकेट संतोष सिंह व पुष्पेंद्र मिश्रा द्वारा आपसी समझौता कराया गया। वर्ष 2014 में संतोष और शालिनी का विवाह हुआ था। दोनों का एक बच्चा भी है , पारिवारिक कलह के कारण पत्नी मायके लौट आई थी। आपस में कई बार प्रयासों के बावजूद आपसी सामंजस्य नहीं हो पा रहा था। फिर यह मामला अदालत की चैखट तक पहुंचा। दोनों को लोक अदालत में बुलाया गया, जहां पति-पत्नी दोनों साथ रहने पर राजी हो गए। जीवन की खोई हुई खुशियां फिर वापस लौट आयीं। दोनों के चेहरों पर अपनी जीत एवं खुशी झलक रही थी।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com