इंदौर में डॉक्टरों ने किया उपवास, गांधीजी के चरणों में लगाई अर्जी
इंदौर। डॉक्टरों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए पहली बार उपवास का सहारा लिया। सोमवार को सुबह से शाम तक वे निराहार रहे और गांधीजी के चरणों में अर्जी लगाई। डॉक्टर राष्ट्रव्यापी अपनी 6 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तहत सोमवार को गांधी जयंती पर डॉक्टरों ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज स्थित गांधी प्रतिमा को ज्ञापन दिया। आईएमए के डॉ. संजय लोंढे और डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार ने बीते साल गांधी जयंती पर ही डॉक्टरों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रिमंडलीय समिति बनाई थी। समिति सालभर में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। इसके विरोध में देशभर में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पीसीपीएनडीटी कानून, क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट कानून में संशोधन के साथ डॉक्टर्स प्रोटेक्शन एक्ट का बिल, नेशनल मेडिकल काउंसिल बिल को खत्म करने और एक्जिट परीक्षा नहीं कराने की मांग कर रहे हैं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com