ट्रेनों में सोना-चांदी की तस्करी रोकने के लिए 'आॅपरेशन येलो'
इंदौर/रतलाम। दो माह में रेल मंडल से गुजरने वाली मुंबई, राजकोट तथा अहमदाबाद रूट की ट्रेनों में सोने-चांदी तस्करी के मामले उजागर होने के बाद त्योहारी सीजन को देखते रेल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
आला अधिकारियों ने आशंका जताई है कि त्योहारी सीजन में ट्रेनों के माध्यम से करोड़ों रुपए के सोने-चांदी की तस्करी हो रही है। इसे देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोना-चांदी के आभूषण परिवहन करने वाले व्यापारियों के अलावा इनकी सहायता करने वालों पर सुरक्षा बलों की निगाह रहेगी। रेल मंडलों में 'आॅपरेशन येलो' के नाम से यह अभियान चलाया जा रहा है।
रतलाम में सोने-चांदी का बड़ा कारोबार है। अधिकारी बताते हैं कि टैक्स चोरी सहित अन्य लाभ पाने के लिए कुछ गिरोह सक्रिय हैं। संभवत: अवैध रूप से आभूषण सहित कच्ची सामग्री नियमित रूप से ट्रेनों से लाई जा रही है, लेकिन इन्हें तलाशने के लिए प्लेटफॉर्म तथा ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मी द्वारा उलटे उन्हें संरक्षण देने की सूचना विभागों में पहुंची है। अब रोकथाम के लिए दोनों सुरक्षा एजेंसियां गोपनीय रूप से कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
इन मामलों ने किया अलर्ट
- 17 जुलाई को देहरादून एक्सपे्रस में मुंबई से आए दो युवकों के बैग में 6 किलो से अधिक सोने के आभूषण मिले थे। जीआरपी ने इन्हें प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। इसमें कई नग सोने के आभूषण मिले। मामला आयकर विभाग को सौंपा गया।
- 3 अगस्त को जम्मूतवी एक्सपे्रस के आरक्षित कोच में दो व्यक्तियों के पास से 60 किलो से अधिक चांदी के जेवर मिले। यह कार्रवाई आरपीएफ की ट्रेन स्क्वॉड ने की थी।
बाहर की टीम भी करेगी जांच
तस्करी रोकने की प्रमुख जिम्मेदारी जीआरपी तथा आरपीएफ की है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी ट्रेनों में सदिग्धों की पहचान करने तथा धरपकड़ की योजना बना रहे हैं। अभियान के तहत पश्चिम रेलवे जोन के बल तथा इंदौर जीआरपी की टीमों को जिम्मा सौंपा जाएगा।
रतलाम से रात में मुंबई रवाना होने वाली जयपुर-मुंबई गणगौर एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस तथा सुबह की जम्मूतवी में व्यापारी, आरपीएफ कांस्टेबल व एएसआई की सांठगांठ को लेकर गोपनीय रिपोर्ट भी ली गई है। बाहर की टीमें विभागों के कर्मचारियों पर भी पैनी निगाह रखेंगी। आरपीएफ क्राइम ब्रांच टीम के अधिकारी की मानें तो इन मामलों में ज्यादा सक्रियता बरत रहे हैं।
संयुक्त कार्रवाई
ट्रेनों में आरपीएफ व जीआरपी द्वारा संयुक्त जांच कराई जाएगी। जिन ट्रेनों में आरपीएफ तैनात रहेगा, ठीक इसी तरह दूसरी ट्रेनों में जीआरपी तैनात की जाएगी। रैंडम चेकिंग शुरू कर दी गई है।
कृष्णा वेणी देसावतु, अधीक्षक, रेलवे पुलिस
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com