जातीय आरक्षण के विरोध में 25 अक्टूबर को सपाक्स की रैली जवा में
जातीय आरक्षण के विरुद्ध सपाक्स की जंग जारी प्रतिभा शोषण का हथियार बना आरक्षण जवा में हुई तैयारी बैठक
रीवा/जवा(राहुल तिवारी) :
पदोन्नति में आरक्षण की प्रदेश सरकार की नीति के विरोध में 2016 में प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा सपाक्स कर्मचारी संगठन और उसके संघर्ष को संबल प्रदान करने वाली संस्था सपाक्स समाज संस्था का संघर्ष जनव्यापी शक्ल ग्रहण करता जा रहा है।शिवराज सरकार की अड़ियल नीति और स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज के बड़बोल ने सपाक्स के अभियान को सामाजिक समर्थन रूपी टानिक प्रदान किया है।जिसके परिणाम स्वरूप सपाक्स आरक्षण से पीड़ितों को तेजी से जोड़ने के लिए बड़े प्रदर्शन के पहले तहसील स्तर पर रैलियां आयोजित कर रहा है।इसी कड़ी में 25 अक्टूबर दिन बुधवार को जवा जनपद मैदान में दोपहर बाद दो बजे से सपाक्स रैली निकाल कर सभा करेगी ।
सपाक्स सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था म प्र के अधिकारियों कर्मचारियों का संगठन है, जिसका उद्देश्य सरकारी नौकरियों मे पदोन्नति मे आरक्षण को समाप्त कराना है।
मध्य प्रदेश मे सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर उच्च न्यायालय के 30 अप्रैल 2016 के ऐतिहासिक फैसले के बाद जिसमे पदोन्नति मे आरक्षण को गैर संवैधानिक मानते हुये समाप्त कर दिया गया था, के बाद एक विशेष वर्ग के पक्ष मे खुलकर यह बयान दिया गया कि " कोई माई का लाल आरक्षण एवं पदोन्नति मे आरक्षण को समाप्त नही कर सकता " ने सपाक्स वर्ग को आहत किया । प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में 10 मई 2016 को याचिका दायर कर दी, और वकीलों की फीस देने के लिये कैबिनेट से 4 करोड़ रु स्वीकृत किया।
समानता की बात करने वाली भाजपा सरकार ने वोट की राजनीत के चलते ये सब किया, और एक वर्ष से केस की सुनवाई के लिये तारीख पर तारीख मिलती जा रही है।
अब सुनवाई की अगली तारीख 24 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने तय किया है। ऐसी स्थिति मे सपाक्स ने प्रदेश मे सपाक्स समाज,युवा इकाई, छात्र इकाई, महिला इकाई का गठन कर सड़क पर उतर कर आंदोलन, सभा, रैली के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध जन, सामाजिक संगठन, युवा, छात्र, महिला को आगे कर ये लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है, और ब्लाक, तहसील एवं जिला मुख्यालयों मे सभा/रैली कर जनमानस को इस अन्याय अत्याचार करने वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।
25 अक्टूबर को जवा मे आयोजित सपाक्स की रैली/सभा को सफल बनाने के लिए सपाक्स तहसील इकाई जवा के अध्यक्ष राहुल सिंह की अध्यक्षता में तहसील के कोर ग्रुप के पदाधिकारी सामाजिक नेताओं एवं युवाओं की आवश्यक बैठक जवा में संपन्न हुई ।बैठक के बाद हमारे जवा संवाददाता मनोज शुक्ला से चर्चा करते हुए राहुल सिंह ने सपाक्स समाज का आह्वान किया की प्रतिभा की हत्यारी व्यवस्था काले कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने ज्यादा से ज्यादा तादात में जवा जनपद मैदान पहुँच कर सरकार और शोषणवादी व्यवस्था को चेताएं।
तैयारी बैठक में जवा तहसील के कई जानी मानी सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया ।जिनमें सर्वश्री डांक्टर टीपी सिंह,जटाशंकर द्विवेदी,मणिराज सिंह,दिनेश गुप्ता,मोतीलाल सोनी,राजेश सिंह, सपाक्स जवा तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह, रामप्रभाव विश्वकर्मा ,संजय सिंह बघेल,राजू उर्मलिया, देवेंद्र शुक्ला ,आशीष मिश्रा ,विजय गुप्ता, दयानंद पांडेय ,मोहन गुप्ता, धीरेश द्विवेदी ,रामनरेश द्विवेदी, राजराखंन सिंह,भूपेंद्र सिंह,शिवमणि त्रिपाठी आदि प्रमुख रहें ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com