-->

Breaking News

युवक के साथ मारपीट व लूट की कोशिश,भाग कर बचाई जान



रीवा/जवा(राहुल तिवारी)
जवा तहसील अंतर्गत बरेती कला गाँव में एक युवक को आधा दर्जन लोगो ने मारपीट व लूटपाट करने की कोशिश की।
आपको बता दे की बरेती गांव के रहने वाले अमित कुमार द्विवेदी पिता संकठा प्रसाद द्विवेदी जो की शनिवार सुबह 10 बजे पास में  स्थित नल में पानी भरने गए थे जहाँ पर उनकी घर बनवाने के लिए गिट्टी रखी हुई थी जिसमे पत्थर की पाटिया पहले से गड़ी हुई थी जिसे पड़ोस के ही रहने वाले शारदा प्रसाद भुजवा उर्फ़ खोवालाल,बारूदी लाल भुजवा,मिठाईलाल कोल,समय लाल कोल तथा साथ में कुछ घर की महिलाएं पाटिया को खोदकर अपने घर ले जा रहे थे जिसके विरोध में अमित द्विवेदी खोदने वालो की मोबाइल से फोटो खींचने लगे तभी अचानक पाटिया खोदने वाले लोग सबरी फावड़ा,और डंडा, लाठी लेकर  युवक को मारने के लिए दौड़ पड़े तथा मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे।
अपने ऊपर हमला होते देख अमित द्विवेदी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। जिसके बाद  पनवार थाना में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और लूट के प्रयास का मामला दर्ज करा दिया गया है।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com