होशंगाबाद : प्रकाश शिवहरे बने नपा में विधायक प्रतिनिधि
होशंगाबाद : भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे को होशंगाबाद विधायक और मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने नगर पालिका परिषद् होशंगाबाद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। अब प्रकाश शिवहरे नगर पालिका की बैठकों में विधायक शर्मा की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। विधयाक प्रतिनिधि शिवहरे वर्तमान में सातरास्ते काली समिति और कल्चुरी समाज के अध्यक्ष भी है इससे पूर्व भाजपा कामगार प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक रहे है। श्री शिवहरे की नियुक्ति पर अमित महाला, बटी मौर्य, संदीप लोंगरे, अनिल आर्य, सुनील कीर, बबलू चौकसे सहित अनेक नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है और मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com