रीवा : CID ने मांगी रॉकी हत्याकाण्ड की FSL रिपोर्ट
करीब ढाई वर्ष पूर्व हुए राकी की मौत के मामले की जांच कर रही सीआईडी द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस को पत्र लिख कर एफएसएल रिपोर्ट की मांग की गई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सागर से रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र जारी किया है। वहीं मामले की जांच अब अंतिम पड़ाव में पहुंच गई है। जिसके बाद जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की जा सकती है।
गौरतलब है, करीब ढाई वर्ष पूर्व सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद और भाजपा नेता अतीक अहमद उर्फ राकी की मौत 13 फरवरी 2015 को हो गई थी। घटना के बाद परिजनों का आरोप था कि राकी की मौत पुलिस की पिटाई और प्रताडऩा से हुई है। जिसको लेकर शहर में बहुत हंगामा हुआ था। इस दौरान आम लोगों सहित कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे, जबकि पुलिस की छ: गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया गया था। कई गाडिय़ों में आक्रोशित लोगों द्वारा तोडफ़ोड़ की गई थी।
इतना ही नहीं शव को छोटी दरगाह के सामने रख कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरि तार किए जाने की मांग की गई थी। जिसके बाद तात्कालिक एसपी संजय कुमार और कले टर राहुल जैन के निर्देश पर तात्कालिक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, उप निरीक्षक श्यामराज सिंह, एएसआई रावेन्द्र शु ला, दाहिया सहित आरक्षक जीतू सेन पर मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा शव को दफनाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिमा सीआईडी को दिया गया था। जांच के दौरान सीआईडी के डीएसपी असलम खान द्वारा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिख कर एफएसएल रिपोर्ट तलब की है। बताया गया है, कि अभी रिपोर्ट सागर से नहीं आई हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com