-->

Breaking News

10 हजार रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार

10 हजार रिश्वत लेते लेखापाल गिरफ्तार


शहडोल। राजेंद्र मिश्रा।



सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शहडोल में लेखापाल ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ राकेश तिवारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने मंगलवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त कार्यवाही लोकायुक्त डीएसपी देवेश पाठक के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम द्वारा की गई है। प्रकरण के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठेकेदार रामबहोरी जायसवाल ने शासकीय उत्कृष्ठ छात्रावास में बिजली फिटिंग का कार्य कराया था। उक्त कार्य का 78 हजार रुपये का बिल पास करने लेखापाल राकेश तिवारी ने 18 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगा, अंतत: बात 18 हजार रुपये में तय हो गई। रिश्वत की उक्त रकम में से रामबहोरी ने 06 हजार रुपये कुछ माह पहले दे दिया था। शेष 10 हजार रुपये के लिये लेखापाल ने रामबहोरी को आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंदिर के पास बुलाया था। इस बात की सूचना रामबहोरी ने लोकायुक्त को पहले ही दे दिया था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही रामबहोरी जायसवाल ने राकेश तिवारी को रुपये दिये, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

x

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com