-->

Breaking News

क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को बताया जाएगा मताधिकार का महत्व

क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को बताया जाएगा मताधिकार का महत्व

अनूपपुर / अपर कलेक्टर डाॅ0 आर.पी. तिवारी ने बताया है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है। संस्था स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवम्बर को दोपहर 1ः00 बजे से 2ः00 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। संस्था स्तर पर प्राचार्य प्रतियोगिता के संयोजक बनाए गए हैं। संकुल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के संयोजक संकुल प्राचार्य बनाए गए हैं। ब्लाॅक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवम्बर को दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर को मध्यान्ह 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है, इस प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर अनिल गुप्ता बनाए गए हैं। सभी स्तरों पर संस्था के प्राचार्य क्विज के लिए प्रश्न तैयार करायेगें तथा अपने स्कूल में 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज प्रतियोगिता करायेंगे। सभी प्रतियोगिता को समान अवसर दिया जायेगा। शाला से 2 छात्र संकुल हेतु भेजेगे। इसी तरह संकुल एवं ब्लाॅक से मात्र 2-2 छात्र भेजे जायेगें। सभी स्तर पर संयोजक को प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में दो चुने हुए छात्रों को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com