-->

Breaking News

रानी पद्मावती 125 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक: नंदकुमारसिंह चौहान


प्रवीण तिवारी(9111444725)
भोपाल : प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि पेसे के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती के जीवन से सम्बंधित इतिहास से छेड़छाड़ की गयी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमाता पद्मावती ने सिखाया कि राष्ट्र के लिए कैसे जिया जाता है। वे आम भारतीयो की प्रेरणा स्त्रोत्र हैं और सिर्फ क्षत्रिय समाज की नहीं, पूरे हिन्दुस्तान की पूज्यनीय हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमाता पद्मावती का चरित्र सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने और मरने का प्रण देता है। देश धर्म के लिए नारी के सतित्व के लिए कैसे प्राण न्यौछावर किये जाते हैं, यह पाठ रानी पद्मावती ने पढ़ाया है। सौलह हजार छत्राणियों के साथ उन्होंने जौहर किया था। रानी पद्मावती सिर्फ क्षत्रियों की ही नहीं, 125 करोड़ लोगों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती की कहानी के ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ करने का जो काम किया है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। श्री चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान देश, धर्म व संस्कृति के संवाहक हैं। बलिदानियों के लिए आपके मन में सम्मान है। शौर्य स्मारक का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि आपने हमेशा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बलिदानियों का सम्मान किया है। चाहे वह किसी भी जाति, पंथ अथवा समाज का हो।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन की वरिष्ठ मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह, श्री यशपालसिंह सिसोदिया, सुश्री ऊषा ठाकुर, श्री अरविंद भदौरिया, क्षत्रीय समाज के श्री विजय सिंह परमार, श्री जीवन सिंह, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष एवं विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, श्री राजपालसिंह सिसौदिया, श्री हरेन्द्रसिंह बब्बू सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों से आये क्षत्रीय समाज के लोग मौजूद थे।
 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com