-->

Breaking News

उपलब्धियों की हेट्रिक राष्ट्रीय गर्व का अवसर है, संकीर्ण राजनीति करने का नहीं: अजयप्रताप सिंह


प्रवीण तिवारी(9111444725)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपलब्धियों की हैट्रिक लगायी है। यह देश की उपलब्धियां है इस पर सभी को गर्व करने का अवसर मिला है। इस पर दलीय हित में राजनीति करना ओछी मानसिकता होगी।

अजयप्रताप सिंह ने कहा कि आलोचनाएं तो समय के साथ भुला दी जाती है लेकिन उपलब्धियां न तो मिटाई जा सकती है और न भुलाई जा सकती है। लिहाजा यह उपलब्धियां विपक्ष पर भारी पड़ गयी है। उन्हें लग रहा है कि इसका भाजपा को राजनैतिक लाभ भी मिल सकता है। इसलिए विपक्ष इन उपलब्धियों में भी खोट निकालने के लिए अभिषप्त है।

उन्होंने कहा कि जहां भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर इसकी आर्थिक प्रतिष्ठा बढाई गयी है। चीन के लिए बुरी खबर है। उसकी रेटिंग कमजोर पड़ गयी है। इस तरह चीन और भारत में निवेश की संभावनाओं में अंतर आ गया है। फिर विपक्ष का यह कथन भी विचारणीय है कि कहीं यह उपलब्धियां अमेरिका की श्री नरेन्द्र मोदी को तोहफा तो नहीं है। यदि विपक्ष की इस बात में दम होती तो 10 वर्षो तक यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह तो राष्ट्रपति ओबामा के अत्यंत निकट थे और कांग्रेस पर अमेरिकी परस्ती का लेबल भी लग चुका था उसे यह उपलब्धियां हासिल क्यों नहीं हुई ?

सिंह ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि देश में ऐसी राजनीति विकसित की जाना चाहिए जहां ऐसी उपलब्धियों पर हर देशवासी, हर राजनैतिक दल गर्व का अनुभव कर सके। उपलबिधयां देश की मानी जाए। उपलब्धियां सिर्फ सरकार के नाम दर्ज न हो। मोदी द्वारा लगायी गयी हैट्रिक भारत की उपलब्धि है यह नहीं भूलना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com