-->

Breaking News

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मण्डलों पर होंगे कार्यक्रम


होशंगाबाद । आगामी 29 नवम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के बारह मण्डलों पर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण कार्यो की पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि श्री शिवराज सिंह चौहान के 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के बारह मण्डलों पर सेवा, समर्पण और सुशासन के रूप में कार्यक्रम करेंगे। इसी तारतम्य में सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी मण्डल पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार चौहान शाम 4 बजे एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री जायसवाल ने बताया कि जिले के शेष ग्यारह मण्डलों पर मण्डल में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष महामंत्री, प्रकल्पों संयोजक, सह संयोजक, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के लोककल्याण के जो नए आयाम बनाए है उनसे नागरिकों को अवगत कराएगें एवं कार्यक्रम में संगोष्ठी, स्वच्छता सेवकों, सफाई कर्मियों का सम्मान किया जावेगा साथ ही जिला युवा मोर्चा द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान का प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पचमढ़ी मण्डल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं जिले के अन्य ग्यारह मण्डलों पर जनप्रतिनिधि, पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्ध्यक्ष महामंत्री, प्रकोल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री एवं कार्यकर्ता अपने अपने मण्डलों पर कार्यक्रम मनाएगें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com