-->

Breaking News

क्षेत्र की समृद्धि के लिए यज्ञ में छोडी जा रही आहुतियां


नर्मदा तट पर रामचरित मानस यज्ञ और रामकथा जारी
होशंगाबाद । पूरे नर्मदांचल क्षेत्र की समृद्धि के लिए रामचरित मानस मानस यज्ञ में श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ आहुतियां छोडी जा रही हैं। यह बात नर्मदा तट के ग्राम खरखेडी के प्राचीन पटेघाट पर जारी 09 दिवसीय श्रीरामचरित मानस यज्ञ और श्री रामकथा के मुख्य आयोजक संत स्वामी ब्रम्हानंद उदासीन ने कही। उन्होने बताया कि यहां पर इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान का 12वां वर्ष है। पूरे नर्मदांचल क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन हेा रहा है। सुबह से ही कई श्रद्धालु यज्ञषाला में बने आकर्षक नो कुंड में आहुतियां छोड रहे पं हरिओम दुबे के आचार्यत्व में हो रहे यज्ञ के दौरान हजारों श्रद्धालु यज्ञषाला की परिक्रमा कर रहेे हैं।  इस मौके पर राम कथा का वाचन धर्माचार्य कमलेष मुरारी द्वारा किया जा रहा है।    


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com