19 दिसम्बर को अमरकंटक से हेागा एकात्म यात्रा का शुभारंभ
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979
मुख्यमंत्री जी की मंषानुसार मध्यप्रदेष शासन द्वारा भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक एकता के महान दार्षनिक संत एवं संस्कृत साहित्कार अद्धेत वेदांत के प्रणेता सनातन धर्म के ओजस्वी शक्ति प्रदाता आदि गुरू शंकराचार्य के अतुलनीय योगदान के संबंध में जनजागरण करने तथा ओकारेष्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के लिए धातु संग्रहण करने ’’एकात्म यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। एकात्म यात्रा चार स्थानो यथा ओंकारेष्वर जिला खंण्डवा, उज्जैन, पचमठा (रीवा) एवं अमरकंटक जिला अनूपपुर से एक साथ 19 दिसम्बर 2017 को प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2018 तक प्रदेष के 51 जिलो में सांकेतिक धातु संग्रहण एवं जन जागरण करते हुये ओंकारेष्वर पहुचेगी। 22 जनवरी 2018 को प्रतिमा की स्थापना हेतु भूमिपूजन एवं षिलान्यास किया जावेगा। विगत रविवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से प्रारंभ होने वाली यात्रा के नेतृत्वकर्ता संत स्वामी हरीहरानंद जी महाराज एवं यात्रा समन्वयक डाॅ जीतेन्द्र जामदार के द्वारा जन संवाद स्थल, रात्रि विश्राम स्थल का भ्रमण किया गया। जिला स्तर पर कलेक्टर अजय शर्मा की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.व्ही.एस. चैधरी, यात्रा के जिला स्तरीय समन्वयक ब्रजेष गौतम एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् उमेश पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक में डाॅ. जीतेन्द्र जामदार द्वारा पावर प्वाईन्ट प्रजेन्टेषन के माध्यम से यात्रा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन 01 छोटा व 01 बडा जनसंवाद कार्यक्रम किया जायेगा। जनसंवाद में आदि शंकराचार्य जी के जीवन वृतांत पर जानकारी दी जायेगी। आमजनों से संकेतिक रूप से धातु संग्रहण के लिए आहवान किया जायेगा। यात्रा दल में साधु संत एवं विषय विषेषज्ञ रहेगे। जिला स्तर पर आदि शंकराचार्य विषय पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओ के मध्य चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर महाविद्यालयीन एवं विष्वविद्यालयीन छात्र-छात्राओ के मध्य अद्धेत वेदांत दर्षन-जीव जगत एवं जगदीष सर्वभौमिक एकता विषय पर सम्भाषण प्रतियोगिता एवं आदि शंकराचार्य विरचित स्त्रोतो का गायन की प्रतियागिता का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर अजय शर्मा द्वारा बताया कि 19 दिसम्बर को यह यात्रा अमरकंटक में एवं 20 दिसम्बर को राजेन्द्रग्राम होते हुये अनूपपुर जिला मुख्यालय आयेगी जहाॅ दोपहर 03 बजे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यात्रा अनूपपुर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन शहडोल जिले के लिए प्रस्थान करेगी। मध्यप्रदेष शासन के संस्कृति विभाग को यात्रा का आयोजन एवं मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् को समन्वयक संस्था नियुक्त किया गया है। यात्रा का नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर रहेंगे। इस हेतु जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन भी किया जा चुका है। कलेक्टर शर्मा द्वारा एकात्म यात्रा के उद्देष्य के संबंध में बताया गया कि भारत की सांस्कृतिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक एकता में आदि गुरू शंकराचार्य केयोगदान के संबंध में जन जागरण के लिए यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी से सहयोग की अपील है।
एकात्म यात्रा की पहली तैयारी बैठक संपन्न 19 दिसम्बर को अमरकंटक से हेागा एकात्म यात्रा का शुभारंभ
Reviewed by mponlinenews.com
on
Tuesday, November 21, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com