-->

Breaking News

जनसामान्य ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

जनसामान्य ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979

कलेक्टर अजय शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलेभर से आये आवेदकों की जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डाॅ. आर.पी. तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मंजूलता सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम नौगई थाना राजेन्द्रग्राम के जोहन अगरिया ने गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया। आवेदन को देखकर कलेक्टर शर्मा ने तहसीलदार पुष्पराजगढ़ को अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। ग्राम पंचायत उफरीकला ज.पं. पुष्पराजगढ़ की सुनी बाई ने निःशक्तजन पेंशन योजना से लाभ न प्राप्त होने की शिकायत की। सुनी बाई ने यह भी कहा कि पेंशन योजना के संबंध में स्वीकृति आदेश भी जारी हो चुका है। इसके पश्चात् भी प्रार्थी को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। शर्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.पं. पुष्पराजगढ़ को तुरन्त कार्यवाही कर हितग्राही को लाभ सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। ग्राम धुम्मा से आई हुई भोगली बाई ने उचित मूल्य की दुकान से राशन न मिलने की शिकायत की। मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने समस्या का संज्ञान लेते हुए निराकरण की व्यवस्था की। जनसुनवाई में प्रमुख रुप से विद्युत विभाग से संबंधित, भूमि संवंधी प्रकरण, पेंशन, शासकीय भूमि में अवैध निर्माण, वेतन संबंधी, गरीबी रेखा की सूची में नाम जोड़ने आदि से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए।



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com