-->

Breaking News

‘पद्मावती’ परदे पर उतरे और लोग उसे देखें: नील नितिन मुकेश


मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश चाहते है कि फिल्म ‘पद्मावती’ परदे पर उतरे और लोग उसे देखें। नील ने कहा कि फिल्म के कलाकार और निर्देशक ने बहुत मेहनत की है और एक कलाकार होने के नाते मैं उम्मीद करता हूं कि किसी कलाकार का नुकसान नहीं हो। उन्होंने कहा कि एक दर्शक के नाते वो इस फिल्म को देखना चाहते हैं और जहां तक तकनीकी विषय की बात है, वो उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते क्योंकि वे फिल्म का हिस्सा नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि यह एक काल्पनिक फिल्म है और दर्शक फिल्म पर निर्णय लेने के लिए बहुत बुद्धिमान है। फिल्म की पूरी टीम ने अपनी कला का प्रदर्शन करने में बहुत मेहनत की है और निर्देशक को अपनी धारणा और रचनात्मकता को दर्शक तक पहुंचाने का पूरा अधिकार है। हमें बोलने और रचनात्मकता की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com