-->

Breaking News

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना, पिछले 2 साल में साढ़े 5 हजार युवाओं को दिया प्रशिक्षण


उज्जैन :   मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना में पिछले दो साल में साढ़े पाँच हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट और स्व-रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अनुसूचित-जाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विशेष गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम/कौशल उन्नयन के माध्यम से स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए योजना संचालित है। यह योजना मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित-जाति वित्त एवं विकास निगम जिलों में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के माध्यम से संचालित कर रहा है।

योजना के जरिए प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटेलिटी, नर्सिंग असिस्टेंट, गारमेंट मेकिंग, औद्योगिक वर्कर, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, मेशन, कम्प्यूटर ट्रेड, रिटेल सेल्स, टी.व्ही. रिपेयरिंग, बीपीओ, पेपर दोना निर्माण, सिक्युरिटी गार्ड, ड्रायवर कम मैकेनिक, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, चंदेरी साड़ी निर्माण, वीडियोग्राफी, इंटीरियर डिजायनिंग, लेदर टॉय मेकिंग, एम्ब्रायडरी और फैशन डिजाइन का प्रशिक्षण देकर प्लेसमेंट और स्व-रोजगार दिया गया है। योजना में लाभ लेने के लिए आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना में अनुसूचित-जाति वर्ग के अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा-8वीं पास रखी गई है। इसमें 18 से 35 वर्ष के मध्य के प्रशिक्षणार्थी को प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति की राशि देने का प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए शासन के पोर्टल http://scdevelopementmp.nic.in पर सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com