-->

Breaking News

सतना से पन्ना जा रही बस का एक्सीडेंट, 20 घायल


पन्ना। MAA AMBE TRAVELS की बस में RASH DRIVING का केस सामने आया है। लापरवाह ड्राइवर की गलती के कारण रीवा-इंदौर बस जो सतना से पन्ना की ओर सवारी लेकर रवाना हुई थी। पन्ना पहुंचने से पहले ग्राम जनवार में एक मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर ने उसे एक पेड़ से जा टकराया, उसके बाद बस पलट गई। बस में सवार यात्रियों में 20 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों के वाहनों से सभी घायलों को जिला अस्पताल पन्ना पहुंचाया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार माँ अंबे ट्रेवल्स की बस जिसका नंबर एम पी 19 पी 2356 है जो रीवा से इंदौर चलती है। मंगलवार की रात सतना से यात्रियों को लेकर पन्ना के लिए रवाना हुई थी। पन्ना से 3 किमी पहले ही ग्राम जनवर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट बस के ड्राइवर की आँखों मे पड़ी। जिससे बस अनियत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बस के तेज रफ्तार होने से करीब 20 लोग घायल हो गए।

एक्स-रे के लिए नही है पर्याप्त फिल्मे:
हादसे में घायलों के एक्सरे भी कराये जा रहे थे लेकिन जिला अस्पताल के एक्सरे रूम में सिर्फ एक्सरे की छोटी फिल्मे ही मौजूद थी। जिसमे हाथ ओर पेर के एक्सरे तो किये जा सकते थे। लेकिन सीने आदि के नही हो पा रहे थे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा डिज़िटल एक्सरे की फिल्में उपलब्ध नही कराने का मामला पूर्व में भी सामने आया था। इस हादसे के दौरान सामान्य एक्सरे की फिल्में पर्याप्त संख्या में नही पायी गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com