रीवा : व्यापारी का अपहरण, छोडऩे के एवज में मांगी 21 लाख रुपए की फिरौती ..
रीवा : किराना व्यापारी का डकैतों ने अपहरण कर लिया है। व्यापारी के परिजनों को घटना की जानकारी उस वत हुई, जब डकैतों ने व्यापारी को छोडऩे के एवज में 21 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिजनों व्यापारी के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी है तथा पनवार थाना प्रभारी बीआर सिंह ने युवक के अपहरण होने की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद तराई के थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब यह भी है कि घटना के 24 घंटे बाद भी अपहृत व्यापारी युवक और डकैतों को कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पनवार थाना के ग्राम उबरी निवासी ज्ञानेन्द्र पिता छोटेलाल कहार 19 वर्ष गांव में ही किराने की दुकान संचालित करता है। मंगलवार की दोपहर ज्ञानेन्द्र बाइक से दुकान के लिए किराने के सामान की ारीददारी करने डभौरा गया था, जहां से शाम करीब चार बजे गांव के लिए वापस चला लेकिन गांव नहीं पहुंचा। रात होने के बाद परिजनों ने ज्ञानेन्द्र की तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 10 बजे डकैतों ने छोटलाल के मोबाइल में फोन कर 21 लाख रुपए फिरौती की मांग की और नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी। डकैतों द्वारा फिरौती की रकम मांगने के बाद परिजनों ने पुलिस को ज्ञानेन्द्र के अपहरण की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात जंगल की सर्चिंग शुरू कर दी है।
पांच लाख देकर छूटा था रेंजर : करीब चार माह पूर्व डभौरा से गोप्पा गिरोह के बचे हुए डकैतों द्वारा अपहरण किये गये रिटायर्ड रेंजर के परिजनों ने बदमाशों को पांच लाख रुपए की फिरौती देकर छुड़वाया था, जिसके बाद से डकैतों के हौसले बुलंद हो गए थे, और लगातार इलाके में गैंग का अनाजाना बने रहने की सूचनाएं मिल रही थीं।
नहीं मिला गैंग का लोकेशन : वही पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस की अलग- अलग टीम जंगल में लगातार सर्चिंग कर रही है। बीते कुछ दिनों से बदमाशों का लोकेशन इलाके में नहीं मिला था, जबकि यूपी की गोप्पा गैंग के डकैतों का भी कोई लोकेशन नहीं मिल रहा था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com