रीवा : एक ही बाइक में बैठकर 5 लोग कर रहे थे यात्रा, एक की मौके पर ही मौत
रीवा : बाजार में खरीदी करने के बाद अपने रिश्तेदार के साथ एक ही बाइक में बैठकर यात्रा कर रहे 5 लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने एसजीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना पटपरा थाना के गहरा नाला की बताई गई है। दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घूमा गांव की रहने वाली अनारकली कुशवाहा सहित उसकी बहू और नाती हटवा बाजार में खरीदी करने के लिए मंगलवार को गए हुए थे। शाम का समय होने के कारण बाजार में उनका मौसेरा भाई अमित कुमार कुशवाहा 20 वर्ष निवासी खोखा टोला मिल गया और वह अपनी बाइक में सभी को बैठाकर गांव छोड़ने जा रहा था। वह जैसे ही गहरा नाला के पास पहुंचा बाइक अचानक गहरे गड्ढे में चली गई और सभी 5 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए।
इनकी हुई मौत
इस सड़क दुर्घटना में अनारकली कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 9 वर्षीय नाती रोहित कुशवाहा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि दुर्घटना में घायल उसकी बहू कौशिल्या कुशवाहा उसकी 6 वर्षीय नाती मोहित और उसका रिश्तेदार अमित कुमार घायल हैं।
इनकी हुई मौत
इस सड़क दुर्घटना में अनारकली कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका 9 वर्षीय नाती रोहित कुशवाहा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि दुर्घटना में घायल उसकी बहू कौशिल्या कुशवाहा उसकी 6 वर्षीय नाती मोहित और उसका रिश्तेदार अमित कुमार घायल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com