-->

Breaking News

एकात्म यात्रा सतना जिले मे 25 से 27 दिसम्बर तक भ्रमण करेगी


आयोजन संबंधी तैयारी बैठक सम्पन्न
अबधबिहारी सिंह
सतना,ब्यूरो  :  योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार आदि गुरू शंकराचार्य जी की प्रतिमा के लिये धातु संग्रह एवं जनजागरण अभियान के रूप में एकात्म यात्रा भ्रमण का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलो मे 19 दिसम्बर से 22 जनवरी तक किया जायेगा।  एकात्म यात्राओ के 4 निर्धारित रूटो मे से रूट क्रमांक-3 की जनजागरण यात्रा पचमठा रीवा से प्रारंभ होकर सिंगरौली सीधी सतना पन्ना छतरपुर टीकमगढ दमोह सागर रायसेन विदिशा भोपाल होशंगाबाद एवं ओंकारेश्वर जायेगी, 35 दिवस की यह एकात्म यात्रा सतना जिले की सीमा में 25 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे रामपुर नैकिन सीधी से आकर अमरपाटन तहसील की मुकुन्दपुर से जिले की सीमा मे प्रवेश करेगी। इस आशय की जानकारी स्टेट माईनिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और यात्रा के समन्वयक प्रभारी शिव चौबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट मे सम्पन्न हुई बैठक मे दी गई। इस मौके पर विधायक शंकरलाल तिवारी, सांसद प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह लाला, कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला, एस.डी.एम. बलवीर रमन, एडिशनल सी.ई.ओ. डी.एस.सिंह, सी.एस.पी. बी.डी.पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह सहित जिला आयोजन समिति के सदस्य और साधु संत उपस्थित थे।

जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक में यात्रा के प्रभारी शिव चौबे ने बताया कि 19 दिसम्बर से प्रारंभ रूट क्रमांक-3 की एकात्म यात्रा पचमठा रीवा से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर को सतना आयेगी और लगभग सभी विकासखण्डो मे भ्रमण करने के पश्चात् 27 दिसम्बर को नागौद होते हुये पन्ना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। एकात्म यात्रा के दौरान आदि शंकराचार्य की चरण पादूका और गज सहित वाहन यात्रा और कला मण्डलियां शामिल होगी। उन्होने कहा कि जिन मार्गो से यह यात्रा गुजरेगी वहां धार्मिक उत्सव का वातावरण बने इसके लिये सर्व समाज की भागीदारी और सहयोग लिया जायेगा। यात्रा के विश्राम स्थलो पर जिला स्तरीय परिचर्चाए और विविध कार्यक्रम होगें तथा स्कूल और कालेजो मे भाषण जनसंवाद आदि की प्रतियोगिताए भी होगी। विधायक सतना शंकरलाल तिवारी ने कहा कि आदि शंकराचार्य के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिये यह यात्रा जनभावनाओ के प्रवाह और जनान्दोलन का रूप ले इसके लिये गॉव-गॉव में जागरूकता लाई जाये। एकात्म यात्रा के दौरान प्रत्येक गॉव से मिट्टी और धातु संग्रह का कार्य किया जायेगा। कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि एकात्म यात्रा जनान्दोलन और उत्सव की तरह आयोजित किया जायेगा और प्रशासनिक तौर पर जो भी आवश्यकताए होगीं पूरी की जायेगी। उन्होने अधिकारियो को एक सप्ताह पूर्व यात्रा के मार्ग का भलिभांति निरीक्षण कर लेने के निर्देश भी दिये। एकात्म यात्रा के जिले मे भ्रमण के निर्धारित रूट और कार्यक्रमो की विस्तारपूर्वक जानकारी जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी ने दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com