विमुद्रीकरण की नायाब सफलता आतंकवादी नेटवर्क के कब्जे से 36 करोड़ रू. जप्त : रामेश्वर शर्मा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विमुद्रीकरण ने आतंकवाद को काफी हद तक झटका दिया है। एक अभियान के तहत राष्ट्रीय जांच एजेन्सी एनआईए ने आतंकी नेटवर्क से 36 करोड़ रू. के एक हजार रू. और पांच सौ रू. के नोट बरामद किये हैं। इस रकम को या तो आतंकवादी नेटवर्क बदलवा नहीं सकेये नोट रद्दी होकर रह गये। लेकिन इस राशि के बरामद होने से एनआईए को एक और सफलता भी मिली है। एजेंसी हवाला नेटवर्क तक पहुंचने में कामयाब हुई है, जिससे जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगी है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी तलहा रसीद मुठभेड़ में मारा गया। यह जेशे मोहम्मद के प्रमुख मसूर अहमद का भतीजा भी है। केंद्र सरकार ने विमुद्रीकरण करके अलगाववाद, आतंकवाद, वामपंथी, उग्रवाद की कमर तोड़ दी है। कश्मीर पत्थरवाजी की घटनाओं में 75 फीसदी गिरावट से भी अवाम को सकून मिला है।
उन्होंने कहा कि इसी के साथ केंद्र सरकार ने जम्मूकश्मीर में दिनेश्वर शर्मा के नेतृत्व में तीन स्तरीय कार्यवाही करके अच्छी पहल की है, जिससे जनता को सकून मिला है कि श्री नरेंद्र मोदी जम्मूकश्मीर को देश की मुख्य धारा मंे लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिनेश्वर शर्मा ने राजनैतिक दलों, बुद्धिजीवी संगठनों से संवाद आंरभ कर दिया है। सुरक्षा बढ़ाने की कार्यवाही से आतंकवाद की आर्थिक रीढ़ को बड़ा झटका लगा है। तीसरे जिन लोगों को वर्तमान में जायज शिकायतें हैं, केंद्र सरकार ने उन शिकायतों के समाधान के लिए एक अधिकृत मंच तैयार कर दिया है। विमुद्रीकरण के कारण ही यह अभियान पटरी पर आ सका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com