-->

Breaking News

जीएसटी का सरलीकरण उपभोक्ता, छोटे कारोबारी, उद्यमी सभी को राहत: अजय प्रताप सिंह


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जीएसटी के सरलीकरण की दिशा में केंद्र सरकार की पहल से देश के उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों, उद्यमियों सभी को निरन्तर राहत मिल रही है। गोवाहाटी में संपन्न जीएसटी कौंसिल की बैठक में जिस तरह से केंद्र सरकार ने लचीला रूख अख्तियार किया उससे साबित हो चुका है कि नरेंद्र मोदी सरकार जहाॅ आर्थिक सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है, वहीं जनता, उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के प्रति कितनी संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के निर्धारित पांच स्लेबों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली आम आदमी की जरूरियत की वस्तुएं पहले ही दायरे के बाहर कर दी गई थी। कुछ में लगातार दरें घटाई गई हैं। बैठक में उन वस्तुओं पर विचार हुआ जो 28 प्रतिशत के दायरे में थी। चूंकि परिषद में सभी राजनैतिक दलों और सरकारों के प्रतिनिधि सहमति बनाते हैं। वास्तव में जीएसटी भारतीय लोकतंत्र में बनी सबसे बड़ी सहमति की एक नायाब बानगी है।

अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जीएसटी कौंसिल की बैठक में कारोबारियों के रिटर्न फाइल करने, कम्पोजीशन के नियमों को उदार बनाने जैसे मुद्दे छाये रहे। राज्यों से प्राप्त अनुशंसाओं पर विचार किया है। जन आकांक्षाओं के अनुकूल जीएसटी प्रणाली में सुधार होने से इसका लाभ जल्दी ही देश और उपभोक्ताओं को मिलेगा और आने वाले दिनों में जीएसटी के फलस्वरूप देश की जीडीपी दहाई में पहुंचेगी। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम में होने वाली गिरावट से महंगाई घटेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com