-->

Breaking News

समन्वय, समर्पण और सेवोन्मुख रहकर जन-जन का आशीर्वाद अर्जित करेंगे


भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज प्रातः प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में विधिविधान से पूजा अर्चना कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उदघाटन किया।

शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्णिम मध्यप्रदेश का जो सपना हमने देखा था, उसे भारतीय जनता पार्टी साकार कर रही है। हम समर्पण, समन्वय और एकजुटता से 2018 में प्रदेश में चैथी बार सरकार बनायेंगे और केंद्र में 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इसके लिए हर कार्यकर्ता सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा। आज से हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि अपने दायित्व का निर्वहन समर्पण के साथ कर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। चुनाव में अभी एक वर्ष है, इसमें तैयारियों के 8 महिने और सघन चुनाव प्रचार के 4 माह सम्मिलित हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प व्यक्तिगत न होकर सामुहिक और राष्ट्र कल्याण के लिए होते हैं। हमारा कार्य देवीय कार्य है, शुभ संकल्प होता है तो ईश्वर की कृपा बरसती है। हम सभी भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं। समन्वय, समर्पण और सेवोन्मुख रहकर जन-जन का आशीर्वाद अर्जित करेंगे।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, श्री उमाशंकर गुप्ता, श्रीमती माया सिंह, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री पारस जैन, श्री जयभान सिंह पवैया, श्री रामपाल सिंह  , श्री दीपक जोशी, श्री रूस्तम सिंह, श्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री अरविन्द भदौरिया, प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री गजेन्द्र पटेल, श्रीमती लता ऐलकर, श्री अशोक सैनी, श्री ताराचन्द बावरिया सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com