हथियार तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 5 तस्करों से 9 कट्टा व 13 कारतूस जब्त, संजीवनी नगर पुलिस की कार्रवाई
जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक-के बाद एक कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 9 कट्टा एवं 13 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए तस्कर शहर में 12 एवं 315 बोर के कट्टा और कारतूस बेचने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अंधमूक बायपास के पास घेराबंदी कर सुंदरादेही बेलखेड़ा निवासी 22 वर्षीय अवधेश सिंह लोधी एवं 25 वर्षीय बलराम सिंह लोधी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 2 कट्टा एवं 6 कारतूस बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की गई।
दोनों आरोपियों से सीएसपी गोरखपुर अंजूलता पटले के निर्देशन में संजीवनी नगर टीआई संजय भलावी ने पूछताछ की। जिससे पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि उन्होने सुंदरादेही निवासी 18 वर्षीय अज्जू उर्फ अजय लोधी से हथियार खरीदे हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बीटी तिराहा के पास से अजय को दबोच लिया। तलाशी लेने पर अजय अपने पास एक कट्टा व 1 कारतूस रखे मिला। अजय ने पूछताछ में बताया कि वह ग्राम भुजपुर जिला छतरपुर निवासी लखनसिंह लोधी से हथियार खरीदता था। अजय उर्फ अज्जू की निशानदेही पर छतरपुर निवासी लखन लोधी को भी पुलिस ने दबोच लिया। लखन के कब्जे से एक 12 बोर एवं चार 15 बोर के कट्टा एवं 6 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। एक अन्य आरोपी सुंदरादेही निवासी भगवान सिंह लोधी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक कट्टा बरामद किया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com