-->

Breaking News

'गोडसे मंदिर' के विरोध के बीच अब हिन्दू महासभा ने संभाला मैदान, कांग्रेस को दी चेतावनी


इंदौर : ग्वालियर में हिंदू महासभा द्वारा नाथूराम गोडसे का मंदिर बनवाए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे का मंदिर बनाने के खिलाफ जहाँ कांग्रेस ने मैदान मैदान संभाला है, वही अब गोडसे के मंदिर के समर्थन में हिन्दू महासभा भी सड़क पर उतर आयी है। शनिवार को इंदौर के राजवाड़ा पर महासभा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस द्वारा किये जा रहे विरोध के प्रति अपना रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों का आरोप है की कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कई वर्षों से भाजपाई कर रहे है, जिसके चलते ये प्रतिमा  लगायी जा रही है, जबकि हिन्दू महासभा के लोगो का कहना है की महात्मा गांधी ने देश को बाटने का काम किया है, और अगर कांग्रेस के विरोध के चलते नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को स्थापित करने में कोई भी अड़चन आयी तो महासभा हर लड़ाई के मैदान में उतरने को तैयार है।इसके साथ ही सभा के पदाधिकारियों का कहना है की गोडसे ने गांधी नीतियों का विरोध किया था, जिसका अनुसरण हिन्दू महासभा भी करती है, और गोडसे की प्रतिमा  को लगवाने के लिए सभा प्रदेश के सभी 70 हजार गाँवों में अभियान भी चलाएगी ।  हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नीलेश कुमार दुबे और अन्य पदाधिकारियो ने कांग्रेस को चेतावनी भी दी है की अगर उन्होंने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दिल दयाल की मूर्तियों को लेकर कोई आंदोलन चलाया, तो महासभा पूरे प्रदेश से गांधी और नेहरू को प्रतिमा को तोड़ दिया जायेगा साथ ही सीएम शिवराज को भी चेतावनी दी है की अगर शिवराज सरकार हिन्दुओं का  दमन करने वालो के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में हिन्दू महासभा भाजपा के खिलाफ ताल ठोकेगी।

फिलहाल गोडसे की प्रतिमा बनवाने का मुदा अब राजनितिक रूप लेता जा रहा है राजनितिक गलियारों में इस मुद्दे के बाद हलचल तेज हो गई है एक संगठन नाथूराम गोडसे के पक्ष में है जबकि  गांधी विरोधी नजर आने लगे  है इसी बीच कांग्रेसी  अपने अस्तित्व को बचाने का काम कर रहे है। बहरहाल ये विवाद कहाँ जाकर थमेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com