-->

Breaking News

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में फेल छात्रों को भी लॉ की डिग्री दिए जाने पर मांगा जवाब


जबलपुर : भोपाल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में फेल छात्रों को भी लॉ की डिग्री दे दिेए जाने के मामले पर एमपी स्टेट बार काऊंसिल ने यूनिवर्सिटी से स्पष्टीकरण मांगा है। बार काऊंसिल ने यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया है कि वो फर्जी डिग्री वाले 14 छात्रों का पूरा ब्यौरा 15 दिनों में पेश करे।

बार काऊंसिल ने साफ किया है कि वो पूरे मामले की जांच करवाएगी और जांच में डिग्रियां फर्जी साबित होने पर बार काऊंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द करवाई जाएगी। स्टेट बार काऊंसिल ने ये कदम वकीलों से मिली शिकायत के बाद उठाया है।

बता दें कि भोपाल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने ऐसे 14 छात्रों को लॉ की डिग्री जारी कर दी थी जो बीते चार सत्रों में फेल हो चुके थे। ऐसे छात्रों ने फर्जी डिग्री के आधार पर सिविल जज की परीक्षा भी पास कर ली जिनमें शामिल भानु पंडवार की छिंदवाड़ा में सिविल जज के पद पर नियुक्ति हो गई है जबकि दूसरे छात्र अमन सूलिया की भी सिविल जज के पद पर नियुक्ति होनी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com