-->

Breaking News

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट आफ कंप्यूटर टेक्नोलोजी भोपाल में " प्रधान मंत्री कौशल योजना " के अंतर्गत कौशल मेला का आयोजन 


भोपाल : प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट आफ कंप्यूटर टेक्नोलोजी भोपाल में " प्रधान मंत्री  कौशल योजना " के  अंतर्गत कौशल मेला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती कृष्णा गौर जी (प्रदेश मंत्री, भाजपा, पूर्व महापौर भोपाल उपस्तिथ रही उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि अधिमान्य पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल मालवीय, श्री शैतान सिंह जी, श्रीमती उषा किशन चुरेन्द्र जी, श्री भागीरथ सिंगरोली जी, श्री संजय शिवनानी जी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
कार्यक्रम में लगभग २०० छात्र - छात्राओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिन्हें संसथान के डायरेक्टरस श्री रोहित बंसल जी व प्राचार्य श्री रुपेश लोखंडे जी ने " प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना " की जानकारी प्रदान की.
संसथान की ओर से शिक्षकगन श्री अरविन्द कुमार जैन व गरिमा जैन ने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उन्हें कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान की .
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संसथान की चेयरमेन श्रीमती तृषा गर्ग ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए शुभकामनाये प्रदान की.



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com