जिला अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर जागरुकता एवं परीक्षण शिविर आज
आदित्य सराठे (8962549766)
रायसेन,ब्यूरो : जिला चिकित्सालय परिसर में भोपाल कैंसर सेवा समिति द्वारा सोमवार 20 नवम्बर को विशाल कैंसर नि:शुल्क जागरुकता एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नवोदय कैंसर अस्पताल भोपाल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा शिविर में कैंसर संभावित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा तथा परीक्षण उपरांत कैंसर की संभावना वाले मरीजों के सैम्पल लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर यदि किसी मरीज में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं तो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले मरीजों के नि:शुल्क उपचार की सरकारी सहायता भी नवोदय कैंसर अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कैंसर जागरुकता एवं परीक्षण शिविर सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कैंसर सेवा समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर में आकर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं तथा कैंसर रोग की पीड़ा एवं भय से छुटकारा पाएं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com