-->

Breaking News

आज विश्व निमोनिया दिवस, निमोनिया शिशु को होने वाली एक प्रमुख बीमारी



उज्जैन : विश्व निमोनिया दिवस 2 नवम्बर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में निमोनिया बीमारी के प्रति जागरूकता लाना है। निमोनिया शिशु को होने वाली एक प्रमुख बीमारी है। शिशु को खांसी, बुखार या तेज सांस चलने पर निमोनिया हो सकता है। उक्त लक्षण पाये जाने पर तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराना आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.व्हीके गुप्ता ने बताया कि निमोनिया से बचने के लिये शिशु को गर्म रखें एवं हवा से बचायें। थोड़ी-थोड़ी देर में हर बार अधिक समय तक दूध पिलायें तथा छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान ही करायें। खांसी या जुकाम होने के दौरान शिशु को सामान्य आहार देना आवश्यक है। अतिरिक्त ऊर्जा के लिये भोजन में थोड़ा घी-तेल भी मिलाया जा सकता है। तरल पदार्थ अधिक मात्रा में पिलाया जाये। पतली दाल, सब्जियों का सूप, साफ सादा पानी या स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य पेय पदार्थ दिये जा सकते हैं। बच्चे को हमेशा कटोरी व चम्मच से दूध पिलाया जाये, बोतल का प्रयोग नहीं करना चाहिये। शिशु को यदि खांसी या बुखार तीन दिन से अधिक रहे तो उसे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाना चाहिये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com