रिक्त पदों के लिये आवेदन आमंत्रित
उज्जैन : सर्व शिक्षा अभियान अन्तर्गत जिले में विकास खण्ड अकादमिक समन्वयक, विकास खण्ड जेण्डर समन्वयक एवं जनशिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से की जाना है। इसके लिये शासकीय सेवा में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक, अध्यापक, प्रधानाध्यापक के आवेदन निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन जिला शिक्षा केन्द्र दशहरा मैदान पर 6 नवम्बर तक जमा करवाये जा सकते हैं।
जिला परियोजना समन्वयक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पदों के लिये आवेदक की आयु 30 अक्टूबर 2017 को 49 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक पर किसी प्रकार की विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के प्रकरण नहीं होना चाहिये। पूर्व में बीएससी अथवा जनशिक्षक रहने वाले आवेदक इस पद के लिये पात्र नहीं होंगे। विस्तृत जानकारी www.educationportal.mp.gov.in पर उपलब्ध है। जिले में बीएससी के 22, बीसीजी के 04 तथा जनशिक्षकों के 48 रिक्त पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाने हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com