-->

Breaking News

चार शा‍सकीय सेवकों को सेवानिवृत्त के दिन ही पी.पी.ओ जारी


राजकुमार पंत 
अशोकनगर : जिले के विभिन्‍न विभागों में कार्यरत रहे 04 शासकीय सेवकों को 31 अक्‍टूबर 2017 को सेवानिवृत्त होने पर कलेक्‍टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्‍मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त शासकीय सेवको का शाल एवं श्रीफल भेंट कर तथा स्‍मृति चिन्‍ह देकर सम्‍मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही 04 शासकीय सेवकों को पेंशन स्‍वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

इस दौरान कलेक्टर श्री जामोद ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवक सेवा में नियम एवं कानून के बंधन में बधें होते है। सेवानिवृत्त होने वे इस बंधन से मुक्त होकर नई दिनचर्या प्रारंभ कर परिवार को अधिक समय दें और सुखी एवं स्वस्थ्य रहें, यही ईश्‍वर से प्रार्थना है। कलेक्‍टर ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवक शासकीय कर्तव्‍यों से मुक्‍त होते है। उनकी परिवार एवं समाज की जिम्‍मेदारी बढ़ जाती है। वे सामाजिक कार्यों में रूचि लेकर अपने समय को आनंदित होकर व्‍यतीत करें। अपर कलेक्‍टर श्री ए.के.चांदिल ने कहा कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवक अपने स्‍वंय के बारे में त‍था परिवार के बारे में नई उम्‍मीदों के साथ बेहतर सोच को आगे रखकर अपने जीवन को सुखमय एवं आनंदित बनाए।

सेवानिवृत्त शासकीय सेवक
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों में जिला आयुष अधिकारी डॉ मनोज श्रीवास्‍तव, शिक्षक श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी, कलेकट्रेट के सहायक ग्रेड-3 श्री अब्‍दुल सत्‍तार तथा ग्रामीण कृषि विस्‍तार अधिकारी श्री रमेश माहौर सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी श्री आदित्‍यनारायण मिश्रा, जिला पेंशन अधिकारी श्री डी.के.चौरसिया, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com