हस्तशिल्प मेले का समापन आज, अन्तिम दिवस पर होगा नुक्कड़ नाटक का मंचन
उज्जैन । विगत 31 अक्टूबर से कालिदास अकादमी परिसर में लगे हस्तशिल्प मेले का समापन रविवार 12 नवम्बर को होगा। मेले के अन्तिम दिवस पर महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ’ एवं बाल विवाह की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ‘लाडो अभियान’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन शाम 6 से 7 बजे तक मेले में स्थापित मंच से किया जायेगा। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री साबिर अहमद सिद्धिकी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे के निर्देश पर इस माह में विवाह के मुहुर्त के पश्चात होने वाले विवाह में जिले से बाल विवाह न हो, साथ ही बेटी के जन्म को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों का मंचन आमजन को जागृत करने के लिये किया जायेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com