मध्यप्रदेश स्थापना दिवस : मध्यप्रदेश को देंगे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान, समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन
देवास : राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने आज जिला मुख्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण किया। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को मध्य प्रदेश के नव निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुभाष शर्मा, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक गण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।
कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ट विद्यालय देवास के विद्यार्थियों ने नमो-नमो नृत्य गीत प्रस्तुत किया। चिमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। गुरुकुल एकेडमी के विद्यार्थियों ने देश की एकता भाईचारा और शौर्य पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उन शासकीय सेवकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी निष्ठा और परिश्रम से अच्छा कार्य किया है।
आज महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं
मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर आज दूसरे दिन 02 नवंबर गुरुवार को महिलाओं से संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यंजन स्टॉल सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि मप्र स्थापना के द्वितीय दिवस पर महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय इटावा में आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत लोक गायन, लोक नृत्य, टैलेंट हंट प्रतियोगिता, खुला मंच प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही पौष्टिक व्यंजन निर्माण एवं विक्रय प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, महिलाओं में हीमोग्लोबिन परीक्षण प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक, हस्त शिल्प स्टॉल एवं विक्रय का आयोजन 11 बजे से 4 बजे तक होगा। इसके अलावा पिंक लाइसेंस ड्राइव भी कराया जाएगा, जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए नि:शुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।
एरिना में कुश्ती का आयोजन 03 नवंबर को
मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर तीसरे दिन 03 नवंबर शुक्रवार को ओपन दंगल एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ओपन दंगल का आयोजन एरिना में तथा रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन में सायं 04 बजे से किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी किरण शर्मा ने बताया है कि प्रतियोगिता में केवल देवास जिले के पहलवान व रस्सा कस्सी टीमें ही भाग ले सकती हैं।
(0 days ago)

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com