रीवा : जननी एक्सप्रेस के चालक सहित 6 की मौत
रीवा : रविवार और सोमवार के बीच हुये अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। रविवार की दोपहर मरीज छोड़कर लौटते समय अचानक हुये सड़क हादसे में जननी ए सपे्रस के घायल चालक की जहां मौत हो गई, वहीं रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे गंभीर रूप से घायल हालत में मिले युवक ने भी देर रात दम तोड़ दिया। इसी तरह से जिले के गुढ़ और नईगढ़ी थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसों का सिलसिला यहीं नहीं थमा।
सोमवार की सुबह शौच के लिये गई महिला बहुती प्रपात में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। वहीं अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत शवों का पीएम करा परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com