झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से अंधेड़ की गई जान
रीवा : चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता पुलिस चौकी के अधीनस्थ ग्राम मधेपुर में मधेपुर गांव के पोस्ट मास्टर रहे राम मिलन सिंह की बीमारी का उपचार एक स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर ने किया जिसका परिणाम उनको असमय मौत के गाल में समा जाना,पड़ा मधेपुर निवासी बसंतलाल सिंह अध्यक्ष अल्ट्राटेक श्रमिक यूनियन जेपी पुरम रीवा एवं समाजसेवी धीरू सिंह ने अपने बयान में बताया कि राममिलन सिंह को सामान्य बीमारी थी जिसका उपचार कराने वे मधेपुर में संचालित झोलाछाप डॉक्टर से कराए थे ,और उनका स्वास्थ्य ठीक होने की जगह काफी बिगड़ गया परिजन जब उन्हें मधेपुर से रीवा संजय गांधी चिकित्सालय उपचार कराने ले आ रहे थे,तभी रास्ते में उन्होने दम तोड़ दिया इस तरह से असमय हुई मौत पर तमाम लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए अपनी अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्थानीय समाजसेवी यूनियन अध्यक्ष बसंत लाल सिंह ने जिला प्रशासन से माग की है कि गांवों में चल रहे झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों की जांच कराकर विधि सम्मत दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com